- कभी वक़्त मिले तो अपने मां बाप के चेहरों पर देखना
तुम्हारा मुस्तकबिल बनाते बनाते वह कितना टूट गए है
8 . मां बाप का दांट डपट तुम्हारे लिए ऐसी है
जिस तरह खेतों केलिए पानी
3 . बुरा वक़्त वह है जब तुम्हारे गुस्से के खौफ से
तुम्हारे मां बाप अपनी जरूरत और नसीहत बयान करना
छोड़ दें
4 . रुलाना हर किसी को आता है हसाना भी हर किसी को
आता है रुला के जो मना लें वह बाप है,
जो रुला के खुद भी रोने लगे वह मां है
5 . मां बाप दुनिया की सबसे बड़ी नियमत है
मां ना हो तो दिलासा देने वाला कोई नहीं होता
और बाप नहीं हो तो ज़िन्दगी के दौड़ में अच्छा मशोरा देने वाला
कोई नहीं होता
6. मां बाप को खुश करना दुनिया का सबसे आसान काम है
उनको आप से ज़रा सी तवज्जह और नरमी चाहिए
मां बाप ज़िन्दगी के वह झरने है जो महज आपके लिए बहते है
मां बाप का ना होना आपके लिए बड़ी बद किस्मती है
7. मां बाप के साथ तुम्हारा सुलूक ऐसी कहानी है जो लिखते तुम हो लेकिन तुम्हारी औलाद तुम्हे पढ़ कर सुनाती है
2. दुनिया में कामयाबी चाहते हो तो मां बाप की खिदमत
करो
9. कभी मां बाप याद आएं तो बहन भाई मिल कर बैठा करो
किसी के चेहरे पर मां मुस्कुराती हुई नजर आएगी
तो किसी के लेहजे में बाप नजर आएगा
10 . उस सुखी छरी से भी बद्तर है वह औलाद जो बुढ़ापे में मां बाप का सहारा ना बन सके
11 . मां अंधेरी राहों में रोशनी का मीनार है
और बाप ठोकरों से बचाने वाला मजबूत सहारा
12. मां अपनी इज्जत पर तवज्जह रखना सिखाती है
जब के बाप ज़िम्मा दारियों पे तवज्जह रखना सिखाता
है
13. मां गिरने से बचाती है जबकि बाप गिर कर संभलना
सिखाता है
14. मां दिल का सुकून है जबकि बाप धूप में साया
15. जब मां छोड़ कर जाती है तो दुआ देने वाला कोई नहीं
होता
जब बाप छोड़ कर जाता है तो कोई हौसला देने वाला
नहीं होता

No comments:
Post a Comment